Time is Money । Time is Money essay । समय ही पैसा हैं

ये बात बिल्कुल सच है। कभी आपने एक बात पर ध्यान दिया है कि ईश्वर ने इस दुनिया मे हर इंसान को बहुत सी चीजे कम या ज्यादा दिया है।

एक इंसान का रंग बहुत गोरा बनाया तो दूसरे इंसान को बहुत काला बनाया। एक इंसान को छोटा बनाया तो दूसरे को बड़ा। एक इंसान को बहुत खूबसूरत बनाया तो दूसरे को बहुत कम। एक इंसान को बहुत स्वस्थ बनाया तो दूसरे को थोड़ा कम। ऐसी बहुत सी चीजों मे ईश्वर ने भेदभाव किए हैं। लेकिन एक चीज ईश्वर ने हम सब को बराबर देकर भेजा है। वह है समय ईश्वर ने हर इंसान को एक दिन मे 24 घंटे देकर भेजा है। इसमे ईश्वर ने हमारे साथ किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं हैं

एक व्यक्ति को एक दिन मे 48 घंटे दिए हों और दूसरे इंसान को 24 घंटे दिए हों ऐसा नहीं हैं। ईश्वर ने सब को बराबर समय देकर भेज है। इस समय का उपयोग आप कैसे करते हों, इसपे आपका सफल होने या असफल निर्भर करता हैं। एक व्यक्ति 24 घंटे का इस्तेमाल अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए करता हैं। दूसरा उस 24 घंटों को ऐसे ही खत्म कर देता हैं। इस दुनिया मे सबसे अमीर आदमी के पास भी एक दिन मे 24 घंटे होते है और सबसे गरीब आदमी के पास भी एक दिन मे 24 घंटे होते हैं। आप भी अपने आप को चेक करो कि आप अपने 24 घंटों का उपयोग कैसे करते हैं। इस 24 घंटों को बेहतर बनाने के लिए आप क्या करते हैं। अगर आप का जवाब कुछ नहीं है तो आपको सतर्क होना पड़ेगा। आप बहुमूल्य समय बेकार कर रहे है और जीवन मे बीता हुआ वक्त दुबारा वापिस नहीं आता। इस दुनिया मे जिस इंसान ने समय की वैल्यू को समझा हैं, समय ने उस व्यक्ति की वैल्यू को बढ़ा दिया है। और ऐसा भी कहा गया है की जो समय की कद्र नहीं करता समय उसकी कद्र नहीं करता। एक-एक सेकंड आपका बहुत कीमती है और इसलिए किसी ने लिखा हैं कि…

एक साल की कीमत उस व्यक्ति से पूछो जो परीक्षा में फेल हों गया। वो बताएगा एक साल की कीमत क्या होती हैं। उसके सारे दोस्त आगे निकाल गए और वो सबसे पीछे रह गया।

9 महीने की कीमत उस माँ से पूंछों जिसने 9 महीने बच्चे को खोक मे रखा। इन 9 महीने तक उसने वह नहीं किया जो उसका मन चाहता था। बल्कि वो सब किया जो बच्चे के लिए जरूरी था और 9 महीने के बाद उसकी गोद में एक सुंदर बच्चा आया वह बताएगी की 9 महीने कि कीमत क्या होती हैं।

2 महीने कि कीमत उस माँ से पूछो जिसका बच्चा समय से पहले इस दुनिया मे आया और वह बच ना सका वो माँ बताएगी 2 महीने की कीमत क्या होती हैं। अगर दो महीने और गुजर जाते तो आज उसका बच्चा उसके साथ होता।

एक महिने की कीमत उस नौकरी करने वाले से पूछो जिसको पूरे महीने काम करने के बाद उसकी सैलरी मिलती हैं। वो बताएगा एक महीने की कीमत क्या हैं।

एक दिन की कीमत उस मजदूर से पूछो जो पूरे दिन काम करता हैं। शाम को पैसा न मिलने के कारण उसके घर का चूल्हा नहीं जलता। वो मजदूर बताएगा एक दिन की कीमत क्या होती हैं।

एक घंटे की कीमत उस प्रेमी से पूछो जिसकी प्रेमिका एक घंटे देर से आती हैं। वो एक घंटा उस प्रेमी को पूरे दिनों के बराबर लगती हैं।

एक मिनट की कीमत उस आदमी से पूछो जिसके एक मिनट लेट हों जाने से उसकी ट्रेन उसके सामने से निकाल गई। वो ट्रेन को नहीं पकड़ पाया। वो व्यक्ति बताएगा एक मिनट की कीमत क्या होती हैं।

और दोस्तों एक सेकंड की कीमत उस व्यक्ति से पूछो जिसका अभी-अभी एक खतरनाक हादसा होते-होते बचा हैं। और वो जिंदा है वो व्यक्ति बताएगा की एक सेकंड की कीमत क्या होती हैं।

तो दोस्तों समय को कभी भी बर्बाद नहीं करना चाहिए। अगर आप समय की महत्व को समझते हों तो इसका सदुपयोग करो। आप समय का सदुपयोग करोगे तो आप भी जीवन मे सफल इंसान जरूर बनोगे और आप एक दिन खुद कहेंगे कि Time is Money ( समय ही पैसा है )

Leave a Comment